Varanasi UP…बलुआबीर में 70 लाख की लागत से नलकूप का शिलान्यास।

बलुआबीर में 70 लाख की लागत से नलकूप का शिलान्यास।

वाराणसी। शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बलुआबीर वार्ड संख्या-88 स्थित कंपोजिट स्कूल परिसर में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास किया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नलकूप बनने से क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related posts