बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे दो यात्रियों से 6.93 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद।
वाराणसी। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से 19.8 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6.93 करोड़ रुपये बताई गई है।
डीआरआई अधिकारियों ने 23 मई को फ्लाइट संख्या IX-215 से पहुंचे यात्रियों के सामान की जांच में गांजा से भरे कई पैकेट बरामद किए। जांच में पदार्थ गांजा (कैनाबिस) पाया गया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
