Raybareli News: वार्ता न होने पर सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

जिला रिपोर्टर  रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को अपनी मांगों को लेकर आखिरकार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड दक्षिणी को पूर्व में एक अनुरोध पत्र भेजकर 25 मई तक संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करने की मांग की गई थी, ताकि आंदोलन जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसकी सूचना जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी दी गई थी।

इसके बावजूद विभागीय स्तर पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई और संगठन के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के प्रति विभाग गंभीर नहीं है,

जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।इसी के चलते मंगलवार को सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर अपनी नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related posts