Barabanki UP: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण महिला सशक्तिकरण अभियान, साइबर जागरूकता, यातायात जागरूकता अभियान एवं ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक किरण देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी, रिक्रूट आरक्षी परमवीर, रिक्रूट महिला आरक्षी शुभी श्रोत्रीय, आरती द्विवेदी, दीक्षा कुशवाहा एवं अंशिका यादव द्वारा सागर मार्ट, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान एंटी रोमियो चेकिंग चलाते हुए महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल श्रम एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 एवं स्वास्थ्य सेवा 102 शामिल हैं।

पुलिस टीम ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही थाना कोतवाली नगर बाराबंकी का सीयूजी नंबर 9454403067 भी लोगों को उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन किसी ने कोई विशेष समस्या नहीं बताई।

Related posts