श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
प्रभु लीला एवं कथा श्रवण से हुए सभी भाव-विभोर।
वाराणसी, पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर कृष्ण मोहन अग्रवाल मदन मोहन अग्रवाल एवं उनके परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज _श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं वामन चरित्र प्रसंग_ पर भक्ति का अद्भुत आनंद बरसा।
_पूज्य श्री संजय शास्त्री जी_ के मुखारविंद से जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग आया, पूरा पंडाल _“नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की”_ के जयकारों से गूंज उठा। वामन अवतार की कथा में भगवान की लीला और बलि की दानवीरता का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पीले परिधानों में सजे भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई गीत गाकर उत्सव मनाया।
_JSK कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्री मदन मोहन अग्रवाल एवं समस्त परिवार_ के सानिध्य में संपन्न हुए इस दिव्य आयोजन में श्रीमती रितु अग्रवाल, श्रीमती ममता अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, पूजा गौरव गुप्ता, कंचन भट्टाचार्य, वर्षा केशरी, मनोज अग्रवाल, डॉ वीरेन्द्र केशरवानी, कृष्णा चौधरी, प्रियाली घोष, गरिमा टकसाली, उषा जैन, डॉ ए के कौशिक, मोहित कौशिक, अनिल केशरी, मुरली गोपाल अग्रवाल, अरविंद जैन, संजीव अग्रवाल सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आदरणीय श्रीकांत शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थित रही
आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण का विशेष पुण्य है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 31 मई तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक अन्नपूर्णा ग्रैंडियोर, इंग्लिशिया लाइन, काशी विद्यापीठ गेट नं. 2 के सामने किया जा रहा है। सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पधारकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया गया है, 28 मई को श्री कृष्णा बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव कथा प्रसंग का सभी आनंद लें ।
