भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व अजय राय का फूंका पुतला।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न चौराहों पर जोरदार प्रदर्शन किया। काशी विश्वनाथ मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ के नेतृत्व में मच्छोदरी, माध्यमेश्वर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता बंटी के नेतृत्व में मैदागिन तथा दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू के नेतृत्व में लहुराबीर चौराहे पर नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai का पुतला दहन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अजय राय से सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद
