Raybareli News: भीषण गर्मी में गोवंशों को राहत, गौशालाओं में लगाए गए स्प्रिंकलर सिस्टम

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गोवंशों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत अधिकारी सौम्य शील सिंह की निगरानी में जनपद की गौशालाओं में स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित कर गोवंशों के ऊपर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इससे तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच पशुओं को गर्मी से राहत मिल रही है।

जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद की 58 गौशालाओं में स्प्रिंकलर व्यवस्था लागू की जा चुकी है। शेष गौशालाओं में भी अगले एक सप्ताह के भीतर यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गोवंशों के संरक्षण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है तथा सभी गौशालाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।

प्रशासन की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौर में यह व्यवस्था गोवंशों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

Related posts