जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर चुरूवा हनुमान मंदिर परिसर में दुकान लगाने को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हो गया। मंदिर के पुजारी पक्ष और दुकानदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में मंदिर के पुजारी की पत्नी पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों को कथित तौर पर धमकी देती और आक्रामक अंदाज में बहस करती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और स्थिति को शांत कराने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की।घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में दुकान लगाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
