Raybareli News: हिंसक रूप, मकान मालिक और किराएदार पक्ष में जमकर मारपीट, पहुंची पुलिस जांच में जुटी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह मकान मालिक और किराएदार के बीच चल रहा पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक सुभाषिनी मिश्रा का आरोप है कि उनके किराएदार पर लगभग 70 हजार रुपये किराया बकाया है। जब उन्होंने किराएदार से बकाया किराया मांगा तो वह 20 से 25 लोगों के साथ उनके घर पहुंच गया और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और घर में घुसकर अभद्रता की गई।वहीं दूसरी ओर किराएदार पक्ष का भी आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

अस्पताल में घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।पुलिस के अनुसार मकान मालिक और किराएदार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है।

कि यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी। यह घटना शनिवार 30 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts