Raybareli News: 55.57 किमी फोरलेन परियोजना से मऊ बलिया सहित पूरे क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

स्वीकृति के बाद राजमार्ग के त्वरित निर्माण के लिए मंत्री ए के शर्मा ने एनएचएआई को लिखा पत्र

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।लखनऊ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी का परिणाम है कि पूर्वांचल की महत्वपूर्ण मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 128-बी (55.57 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि पूर्वांचल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

मंत्री शर्मा ने इस परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया एवं निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस संबंध में पूर्व में भी लगातार पत्राचार एवं उच्चस्तरीय वार्ताएं की जाती रही हैं तथा क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रतीक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग केवल एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह पूर्वांचल के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनेगी। इस मार्ग के फोरलेन बनने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, यात्रा समय में कमी आएगी तथा सड़क सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।परियोजना के अंतर्गत कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण भी प्रस्तावित है,।

जिससे आवागमन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और लोगों को निर्बाध परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।मंत्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया।

कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद मऊ, बलिया एवं आसपास के जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पूर्वांचल के विकास को एक नई दिशा प्राप्त होगी।

Related posts