Raybareli News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने महाराजगंज में सरकार पर कसा तंज, शिक्षा, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा पर जताई चिंता

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

महराजगंज/रायबरेली: महाराजगंज के बछरावां रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित बुद्ध जन्मोत्सव समारोह में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंच से सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने अपने संबोधन में देश में शिक्षा के गिरते स्तर, पेपर लीक की घटनाओं, सरकारी कंपनियों के निजीकरण, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर चिंता जताई।

इसके अलावा उन्होंने 47,764 स्कूलों के बंद होने और शिक्षकों से असंगत मांगों जैसे मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की।स्वामी प्रसाद मौर्य ने उपस्थित जनता से भारतीय संविधान का सम्मान करने और जाति-पाति, उच्च-नीच के भेदभाव को मिटाकर “मनुष्य एक है, जियो और जीने दो” की विचारधारा अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “सनातन सूर्य और ऑक्सीजन की तरह समानता सभी को मिलनी चाहिए,

जाति या पाति के भेद से कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।मौजूदा सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार समाज में जातिगत और निजी भेदभाव का भ्रम फैलाकर लोगों को आपस में लड़वा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि चाहे कोई भी विदेशी व्यक्ति हमारे देश की महिला से विवाह करे या हमारे देश का व्यक्ति विदेश की महिला से विवाह करे,

बच्चे समान होंगे, इसका अर्थ है कि मानवता और समानता से बड़ा कोई भेदभाव नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस के बढ़ते दाम और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने देश के आर्थिक संकट पर भी अपने विचार साझा किए और जनता को जागरूक होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शत्रुघ्न मौर्य, प्रेमचंद मौर्य (जिलाध्यक्ष जनता पार्टी), कोरी सुभाष चन्द्र लहरी (प्रदेश अध्यक्ष), ब्रम्ह कुमार मौर्य, छोटेलाल मौर्य, बाला प्रसाद मौर्य, जगजीवन मौर्य,

रामनरेश मौर्य, विजय कुमार मौर्य, राम नारायण मौर्य, रामबचन मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, राम नरेश मौर्य (जिला सचिव), असीम कुमार मौर्य, रामफेर मौर्य, सतीश कुमार मौर्य, चन्द्रभान मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, आशीष मौर्य, राजू मौर्य, रामदास गुप्ता, विमलेश कुमार मौर्य और शिव कुमार मौर्य (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भव्य उपस्थिति ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts