Varanasi UP…भाविप ने बच्चों को बताया योग और यज्ञ का महत्व

भाविप ने बच्चों को बताया योग और यज्ञ का महत्व

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश की नीलकण्ठ शाखा द्वारा ब्रह्मकुमारी शिक्षण संस्थान, महमूरगंज में आयोजित पाँच दिवसीय ग्रीष्म कार्यशाला के दूसरे दिन बच्चों को योग, यज्ञ और सनातन संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया। शाखा की गतिविधि संयोजक आहुति सिंह ने गायत्री मंत्र का अर्थ समझाते हुए बच्चों को उसका अभ्यास कराया। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने यज्ञ के वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय ने बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया। कार्यक्रम में शिक्षिका विमला सिंह, पंकज पटेल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं तथा बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए।

Related posts