Varanasi UP…विश्व पर्यावरण दिवस पर एनडीआरएफ ने लगाए 1500 पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनडीआरएफ ने लगाए 1500 पौधे

वाराणसी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा वाराणसी सहित साहूपुरी (चंदौली), गोरखपुर, लखनऊ एवं भोपाल स्थित क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्रों में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत लगभग 1500 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अभियान में एनडीआरएफ के सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related posts