Varanasi UP…विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित काशी-स्वच्छ काशी’ अभियान, किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित काशी-स्वच्छ काशी’ अभियान, किया गया वृक्षारोपण

वाराणसी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री शांति भोला सेवा न्यास एवं शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आशापुर चौराहा एवं सारनाथ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर आरएसएस काशी प्रांत के संपर्क प्रमुख दीन दयाल पाण्डेय, सारनाथ के पार्षद अभय पाण्डेय, न्यास के ट्रस्टीगण तथा शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन के संस्थापक सीए धनंजय ओझा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ पौधों की देखभाल और जनसहभागिता पर बल दिया।

अभियान के दौरान लोगों को “एक वृक्ष-एक जीवन” का संकल्प दिलाया गया तथा काशी को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही।

Related posts