Varanasi UP…वरिष्ठ समाजसेविका सुषमा सिंह ने सैनिकों व दिव्यांगजनों के साथ किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदे

वरिष्ठ समाजसेविका सुषमा सिंह ने सैनिकों व दिव्यांगजनों के साथ किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदे

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर छावनी क्षेत्र में आयोजित हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त छावनी का लिया संकल्प

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर छावनी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी की बहुचर्चित वरिष्ठ समाजसेविका सुषमा सिंह ने सैनिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस विशेष कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि देश की सुरक्षा में समर्पित वीर सैनिकों और समाज के महत्वपूर्ण अंग दिव्यांगजनों ने एक साथ मिलकर पौधे लगाए। सैनिकों ने जहां प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, वहीं दिव्यांग भाइयों एवं बहनों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेविका सुषमा सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों, संस्था के सदस्यों एवं जवानों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा छावनी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं देखरेख का भी संकल्प लिया गया, ताकि क्षेत्र को और अधिक हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

सैनिकों, दिव्यांगजनों और समाजसेवियों की सहभागिता से सम्पन्न यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

Related posts