Saharanpur NEWS होमगार्ड हेल्प डेस्क बनी मसीहा परिवार को बिछड़े बच्चे से मिलाया

 

धारा लक्ष्य समाचार

हरिद्वार।
होमगार्ड हेल्प डेस्क से हर की पोड़ी पर पुनम सिद्धार्थ व रोहित उस समय एक परिवार के लिए मसीहा बन गए। जब उन्होंने परिवार से पिछड़े एक बच्चे को मिलाया। पूनम सिद्धार्थ व रोहित हर की पोड़ी पर श्रद्धालुओं के लिए मसीहा बनकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। हरिद्वार में हर की पोड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए देश विदेश के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कल देर शाम हर की पोड़ी पर पूनम सिद्धार्थ व रोहित अपनी ड्यूटी कर रहे थे,तभी उन्होंने रोते हुए एक बच्चे को देखा तो उन्होंने बच्चे से रोने के बारे में जानकारी ली , बच्चे ने बताया कि उसका नाम शवाई पुत्र मनोहर है तथा वह राजस्थान का रहने वाला है, वह अपने माता-पिता व चाचा चाची के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने आये थे।परिजन आगे चल रहे थे। तथा वह पिछे चल रहा था। अचानक से परिवार के लोग आंखों से ओझल हो गये।होमगार्ड हेल्प डेस्क ने रोते हुए बच्चे से परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर फोन कर परिजनों से संपर्क किया गया। परिवार के लोग जल्द ही होमगार्ड हेल्प डेस्क पर पहुंच गये। वह अपने बच्चे को पाकर बहुत खुश हुये। उन्होंने होमगार्ड हेल्प डेस्क से पूनम सिद्धार्थ व रोहित का धन्यवाद किया। वही हरिद्वार में स्नान करने के लिए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही। होमगार्ड हेल्प डेस्क अपनी ड्यूटी के साथ साथ बुजुर्गों की सेवा भी कर रहे हैं। दिन रात लोगों की सेवा कर रही होमगार्ड हेल्प डेस्क अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। श्रद्धालु उनके इस प्रकार से ड्यूटी निभाने और लोगों की सेवा करने की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

Related posts