Raybareli News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में फायर स्टेशन इंचार्ज ने कर्मचारियों को आग बुझाने के बताए तरीके

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां रायबरेली। लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर में हुए अग्नि कांड में 16 छात्रों की मौत के बाद जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरी तरह से सतर्क है वहीं जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन भी चौकन्ना नजर आ रहा। इसी क्रम में अपर मूख्य सचिव के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षका के आवाहन पर आज शनिवार को लगभग 11: बजे फायर स्टेशन इंचार्ज बछरावां ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आग बुझाने के विषय में कर्मचारियों को मार्कटिल कराया गया।

अधिक जानकारी देते हुए फायर स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि सीएससी अधीक्षिका के आवाहन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचकर आग लगने की स्थिति में गार्ड व कर्मचारीयों को आपातकालीन नियंत्रण करने की जानकारी दी गई है आग लगने की स्थिति में उपकरण कैसे इस्तेमाल किया जाएगा पूरी जानकारी मार्कटिल कराकर बताया गया है

आगे उन्होंने बताया की आग बुझाने वाला संयंत्र आधी बिल्डिंग में लगा हुआ है और पूरे तरह से काम भी कर रहा हैं। आपातकालीन स्थिति में इसे कैसे चलाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।मौके पर अस्पताल अधीक्षिका समेत गार्ड व अस्पताल के सभी कर्मचारी मार्कटिल के समय मौजूद रहे।

Related posts