Raybareli News: जिला अस्पताल में मरीज से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई, महिला कर्मी निलंबित

वायरल वीडियो पर डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान, बोले- मरीजों से अभद्रता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली। जिला चिकित्सालय में मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे एक मरीज से दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। डिप्टी मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के संज्ञान लेने के बाद संबंधित महिला कर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में एक युवक के साथ महिला कर्मी द्वारा लात मारने और चप्पलों से पीटकर उसे अस्पताल से बाहर भगाने का प्रयास किए जाने का दावा किया गया है।

घटना के दौरान मौजूद सुरक्षा कर्मी के हस्तक्षेप न करने को लेकर भी सवाल उठे हैं।मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने संबंधित महिला वार्ड बॉय (स्वीपर) को तत्काल हटा दिया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उसे निलंबित कर दिया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी घटना किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts