Raybareli News: DM सरनीत कौर ब्रोका का IDTR में बड़ा एक्शन, ड्राइविंग प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देश

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली ।में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने हरचंदपुर स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (IDTR) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान के क्लासरूम, स्मार्ट प्रशिक्षण सुविधाओं, ड्राइविंग ट्रैक, आधुनिक सिम्युलेटर्स और प्रशिक्षण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर उन्हें दी जा रही ट्रेनिंग और सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों और संस्थान के जिम्मेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्राइविंग प्रशिक्षण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए,

ताकि वे जिम्मेदार चालक बन सकें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।जिलाधिकारी ने संस्थान में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, प्रशिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन से ही नहीं, बल्कि बेहतर प्रशिक्षण और जागरूकता से भी सुनिश्चित होती है।

ऐसे संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Related posts