खंड शिक्षा अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी, 6 से 14 वर्ष के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए किया जागरूक।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार
रायबरेली (लालगंज)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र लालगंज से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय लालगंज, राजकीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड के साथ आकर्षक रैली निकाली। वहीं करीब 50 दोपहिया वाहनों पर सवार शिक्षकों की बाइक रैली और विशेष रूप से तैयार किया गया ‘शिक्षारथ’ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
रैली को खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ओझा ने ब्लॉक संसाधन केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक 6 से 14 वर्ष के बच्चे का उसके निकटतम विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।
रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू होकर लालगंज परिषद, मलपुरा, धन्नीपुर, पूरे ओरी, महखेड़ा, शाहपुर, पूरे भवानी, नरसिंहपुर, नंदाखेड़ा, गहिरी, बरहा, सराय मिश्रन एवं सैम्बसी सहित विभिन्न गांवों से होकर पुनः ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई।इस अवसर पर अजय बाबू पांडे, विश्वास बहादुर सिंह,
सौरभ तिवारी, आशीष प्रताप सिंह, हरिओम यादव, विवेक शुक्ला, विनोद कुमार, अंकित सिंह, दिलीप निर्मल, अतुल, अरविंद शुक्ला, रितेश चौधरी, अजय चौधरी, नितिन कुमार, आशीष वर्मा, गौरव गुप्ता, पवन साहू, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
