20 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट; आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, 27 जुलाई। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की और लगभग 200 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी दर्ज किया गया है।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने अपनी टीम के साथ सदर तहसील के थाना भदोखर क्षेत्र के ग्राम काबुलीन में सघन छापेमारी की।

इस दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई।छापेमारी के दौरान टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऐसे प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts