फलदार पौधों से हरियाली का संदेश: रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, 27 जुलाई 2026।

प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार को अहिया रायपुर स्थित रेवती राम तालाब के समीप रायन इंटरनेशनल स्कूल, रायबरेली के जूनियर छात्रों एवं शिक्षक सहयोगियों द्वारा उत्साहपूर्वक फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से तीन बार सम्मानित एवं ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य सचिव श्री लक्ष्मीकांत शुक्ला का छात्रों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्री शुक्ला ने रेवती राम तालाब के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि प्राकृतिक धरोहरों और जल स्रोतों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।वृक्षारोपण के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ फलदार पौधे लगाए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

शिक्षकों ने भी बच्चों को बताया कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी धरोहर हैं।

इस अवसर पर हरि नाथ पांडेय, श्रीमती जया त्रिपाठी, मिस अलविरा सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता और “एक पेड़, एक जीवन” के संदेश के साथ हुआ।

Related posts