फल खरीदने के विवाद में बीच सड़क चले लात-घूंसे, दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे पर फल खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ फल विक्रेताओं ने दो युवकों को घेरकर जमकर मारपीट की। बीच सड़क हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related posts