दास दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में टी.एन. मेमोरियल हाई सेकेंडरी स्कूल, आहिया रायपुर में आयोजित 10 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक विनय तिवारी, प्रधानाचार्य कमलेश श्रीवास्तव तथा कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। शिविर के दौरान प्रशिक्षक आदेश सोनकर ने बच्चों को कराटे की विभिन्न तकनीकों, आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने 10 दिनों में अर्जित कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभागियों में अंशिमा संगम, अवंतिका, पूर्णिमा, मरियम, अंश, अंजलि, अंजलि सोनकर, राम,

आयांश, श्लोक, अलीशा, शिवांश, दुर्गेश, शरद, सोनाक्षी सोनकर, अभय सोनकर, अंशिका सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों से नियमित अभ्यास करने और भविष्य में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts