रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में रायबरेली इंटरनेशनल स्कूल, हैबतमऊ, रायबरेली में आयोजित दस दिवसीय कराटे मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस कैंप के दूसरे दिन विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कैंप के दूसरे दिन बच्चों को गले से पकड़ लिए जाने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित निकालने की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही बच्चों को थ्रोइंग एवं टेकडाउन की प्रारंभिक तकनीकों के बारे में बताया गया और सुरक्षित तरीके से उनका अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण कराटे एसोसिएशन रायबरेली के सचिव एवं कोच आशीष जायसवाल द्वारा कराया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक शक्ति का विषय नहीं है,
बल्कि सही समय पर सही तकनीक का प्रयोग, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष कराटे मास्टर श्री राकेश कुमार गुप्ता ने कैंप में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के लिए आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कैंप का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक श्री राम नरेश मौर्य के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने तथा खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अंशू, शिमला, प्रीति, पूजा, वर्षा एवं यशपाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से कराटे एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।
कैंप में प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों में कनक, आस्था, दिलीप, अंश, कृष्णा, अरमान, अंशुमान, अनेक, आराध्या, आयुष सैनी, अर्पित, मानवी, अरहमा, उज्जवल, अंशुमन, सिद्धार्थ, वैष्णवी, आद्या, वंश, आदर्श, नितिन, पुष्पंकर, अन्नया, आफरीन, अर्पित, अश्विन, महिना, अंशू, वैष्णवी, आराध्या, पूनम, काजल, अंश, नामनी एवं तृषा शामिल हैं।
