तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क किनारे कच्चे में धंसकर पेड़ में अटकी टला बड़ा हादसा

आक्रोशित यात्रियों के अनुसार नशे में धुत था बस चालक, बाल-बाल बचे यात्री, बस को चालक समेत गया छोड़ा।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां रायबरेली ।थाना क्षेत्र की थुलेडीं चौकी अंतर्गत बुधवार सुबह 6 बजे के आसपास बछरावां महराजगंज मार्ग पर हरदोई शारदा नहर चढ़ाई पर दिल्ली से इन्हौना सुल्तानपुर जा रही बस संख्या BR-28 P5455,करम शताब्दी एक्सप्रेस की एक तेज रफ्तार डबलटेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकराकर फंस गई। गनीमत रही कि बस 50 फिट नीचे खड्ड में गिरने से बच गई।

और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है दुर्घटना के समय बस में लगभग 75 यात्री सवार थे सभी सुरक्षित हैं किसी को चोट नहीं आई है। आक्रोशित यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में धुत था।

हादसे के तुरंत बाद बस में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई , सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला,बाद में चौकी पुलिस ने पहुंचकर दो क्रेनों की मदद से गड्डे और पेड़ में फंसी बस को बाहर निकलवाकर आवागमन चालू कराया।

वहीं दूसरी बस मंगा कर यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। प्रश्न खड़ा होता है कि 75 यात्रियों को लेकर जा रही बस के चालक ने शराब का प्रयोग क्यों किया क्या उसे यात्रियों की जान की चिंता नहीं थी प्रशासन को इस पर ध्यान देना होगा।

Related posts