धारा लक्ष्य समाचार
रामपुर मनिहारान।
कस्बे के मोहल्ला कायस्थान स्थित मंदिर श्री ठाकुर द्वारा से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मां संतोषी माता की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मां संतोषी माता के जयकारे लगाए। धार्मिक वातावरण के बीच निकली शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रक्षाबंधन के पर्व पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पंडित दिग्विजय शर्मा, प्रधान जयराज पवार,कुलबीर सैनी, प्रधान राजू पंचाल, विनोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
