सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच, दिए आवश्यक निर्देश।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली, 05 सितम्बर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अयोध्या संजय कुमार झा ने शनिवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय रायबरेली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की जांच की तथा कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं और कार्यों की जानकारी ली।
लोगों ने बताया कि वे मुख्य रूप से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) एवं पुनः पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय आए हैं।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने कार्यालय में कार्यरत सभी पटल सहायकों के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में शुल्क संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने हेतु होर्डिंग लगाए जाने तथा सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अरविन्द कुमार यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उमेश कटियार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
