नहर किनारे अचेत मिला युवक, मुंह से निकल रहा था झाग; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कस्बा बछरावां में सोमवार सुबह नहर किनारे एक अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। युवक के मुंह से झाग निकलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे नगर पंचायत बछरावां के सभासद सतीश तिवारी कुछ लोगों के साथ टहलने निकले थे।

इसी दौरान ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित नहर के किनारे लगभग 35 वर्षीय युवक बेसुध अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे उसकी हालत गंभीर प्रतीत हो रही थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां भेजा। वहां चिकित्सक डॉ. भावेश यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। मामले की जांच की जा रही है तथा उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts