ने मोहम्मद मुशीर को बनाया जिला प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

रिपोर्टर: रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी के सक्रिय एवं वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुशीर को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने मोहम्मद मुशीर को नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी का आधिकारिक पक्ष मीडिया एवं जनमानस के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी दी।मोहम्मद मुशीर लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

लालगंज तहसील के बहाई गांव से जुड़े मोहम्मद मुशीर ने कोरोना काल समेत विभिन्न सामाजिक सरोकारों के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान और लोकप्रियता बनी हुई है।

राजनीतिक क्षेत्र में भी वह लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था और लगातार जनसमस्याओं को उठाने का कार्य करते रहे हैं। वर्तमान में वह शहर क्षेत्र के जहानाबाद इलाके में निवास करते हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व द्वारा युवा एवं अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

मोहम्मद मुशीर, तिलोई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. मुस्लिम के भतीजे हैं और पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता तथा बेबाक कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रवक्ता नियुक्त होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नैय्यर इस्लाम, सुरेश कुमार निर्मल, मुनेश्वर पासी, मोहम्मद अरशद खान, मोहम्मद इजहार, शुभम लोहिया, अरुण प्रताप यादव, शिवनारायण सोनकर, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related posts