अधिवक्ता हित,सम्मान और संगठन की एकजुटता पहली प्राथमिकता – शैलेंद्र अग्निहोत्री

नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सौंपे गए मनोनयन पत्र*हाईकोर्ट चुनाव के प्रत्याशियों का बढ़ाया उत्साह।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।न्यू हाईकोर्ट,लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं विधि प्रकोष्ठ की ओर से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन एवं विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम कोसंबोधित करते हुए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान,उनके अधिकारों की रक्षा और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऐसे में अधिवक्ताओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर संगठन मजबूती से उनकी आवाजउठाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिवक्ताओं को एकजुट करते हुए विधिक्षेत्र में उनकी भूमिका को और मजबूत करना है।संगठन की गतिविधियों का विस्तार करते हुए अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों पर उठाया जाएगा।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।कार्यक्रम में अधिवक्ता भूमिका बाजपेई ममता सिंह रितिका गौड़, गीता मिश्रा,रचना देवगन,जिला अध्यक्ष लखनऊ अंजली श्रीवास्तव,जिला संयोजक महिला मोर्चा तथा नूपुर बनर्जी।

,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवंअधिवक्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और अधिवक्ता हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts