बांस से हमला करने के बाद छत से धकेलने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शहर के शेर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्यापुरी, निराला नगर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर की छत पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रही एक महिला को पड़ोसियों द्वारा छत से नीचे फेंकने का आरोप सामने आया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला के पति सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी निजी छत पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए मिस्त्री लगाया गया था और उनकी पत्नी निर्माण कार्य की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी छोटे, गुलजार और उसके बड़े भाई ने कथित रूप से विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि दबंगों ने पहले बांस से महिला पर हमला किया और बाद में उसी बांस के सहारे उसे छत से नीचे धकेल दिया।घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों और घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
