दहेज में बुलट और एक लाख रुपये की मांग, विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकाला

Dhara lakshya samachar ptra

रिपोर्टर रोहित मिश्रा

महराजगंज/रायबरेली। थाना महराजगंज क्षेत्र के ग्राम कुबना निवासी अन्तिमा सिंह ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गाली-गलौज व मारपीट करने तथा बच्चे समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक अन्तिमा सिंह का विवाह 9 जुलाई 2024 को ग्राम व पोस्ट समाधा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव निवासी राघवेन्द्र सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज को लेकर उसे ताने देने लगे।

उसके मायके वालों ने दहेज में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दी थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग बुलट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करने लगे।

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 9 सितंबर 2026 को सभी विपक्षीगण ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा सामान छीनकर उसे दस माह के बच्चे समेत घर से बाहर निकाल दिया। 24 सितंबर को विपक्षीगण उसके मायके पहुंचे, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर कथित रूप से गाली-गलौज कर चले गए।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts