10 कन्याओं का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव, सरकारी योजनाओं की जानी प्रगति
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) के तहत आयोजित सरस मेले में सदर विधायक अदिति सिंह ने पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों और मेले में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही सरकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में
से चर्चा की।
मेले में लगे स्टॉलों को देखकर विधायक अदिति सिंह ने कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां बहुत अच्छा काम हो रहा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
*10 कन्याओं का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव* सरस मेले में 10 कन्याओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस अनूठी पहल ने कार्यक्रम में खुशियों के रंग भर दिए। विधायक ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सुंदर कार्यक्रम बताया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण मुनेशचंद्र, डीपीओ शक्ति त्रिपाठी, बीडीओ अमावा संदीप सिंह और जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
