10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक रोहित कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के मजरे पूरे जगन निवासी राम सुमिरन (36) अपने घर के सामने प्लास्टिक की कैन में अवैध कच्ची शराब लेकर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राम सुमिरन को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

Related posts