सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के दौरान हुआ हादसा, चालक-परिचालक ट्रक निकालने में जुटे।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज /रायबरेली। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर नैया नाला पुल के समीप शुक्रवार को एक लोडर ट्रक कच्ची पटरी में धंस गया। ट्रक के फंस जाने से मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। काफी प्रयास के बावजूद वाहन बाहर नहीं निकल सका, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के मुताबिक, लोडर ट्रक संख्या यूपी 71 बीटी 6104 बहराइच जनपद में सीमेंट उतारने के बाद रायबरेली शहर स्थित बिरला सीमेंट फैक्ट्री लौट रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब ट्रक नैया नाला पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देने के प्रयास में ट्रक का अगला हिस्सा सड़क किनारे बनी कच्ची पटरी में धंस गया। देखते ही देखते ट्रक का अगला पहिया पटरी में फंस गया और वाहन आगे बढ़ने में असमर्थ हो गया।अचानक ट्रक के फंसने से चालक के सामने समस्या खड़ी हो गई।
इसके बाद चालक और परिचालक ने अपने स्तर से वाहन को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। ट्रक के सड़क किनारे फंसे रहने के कारण मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित रही।स्थानीय मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित होने से चालकों को परेशानी लोडर ट्रक पटरी में ही फंसा हुआ था और उसे बाहर निकालने के प्रयास जारी थे।
