Dhara lakshya samachar
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कोइली खेड़ा मजरे इचौली गांव में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी 5 वर्ष पूर्व मायके चली गई थी तभी से वह नाराज था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली बछरावां क्षेत्र के कोइली खेड़ा मजरे इचौली गांव का रहने वाला महेश 30 वर्ष पुत्र रामलाल ने शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे के करीब गांव के बाहर एक पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो उसे लटकता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
परिजनों के मुताबिक महेश की पत्नी लगभग 5 वर्ष पहले उसको छोड़ कर चली गई थी । तभी से वह अवसाद में था और परेशान रहता था। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले की जांच की जा रही है।
