धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली को नई मजबूती मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने एसोसिएशन के संरक्षक पद को स्वीकार करते हुए जिले के खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। ऊंचाहार स्थित अतिथि गृह में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रितिका गुप्ता का उत्साहवर्धन भी किया।
इस दौरान भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने मुलाकात कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था बच्चों और युवाओं को कराटे, आत्मरक्षा तथा शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण देकर जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मंत्री के संरक्षण से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
इस उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त सचिव क्योशी जसपाल सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। एसोसिएशन से जुड़े आशीष जायसवाल, शरद सरोज, विवेक वर्मा, धर्मवीर प्रजापति, मनीष दुबे, पूजा गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और बेटियों में आत्मरक्षा की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
