हलोर और कोटवा मोहम्मदाबाद सहकारी समितियों पर खाद नदारद, किसानों ने की जल्द आपूर्ति की मांग।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की साधन सहकारी समिति हलोर एवं कोटवा मोहम्मदाबाद में डीएपी खाद उपलब्ध न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है, लेकिन समितियों पर खाद का अभाव होने से किसान परेशान होकर चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
किसान जगत नारायण मिश्रा, पारसनाथ सिंह, प्रेमशंकर मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, श्रवण चौधरी, राजकुमार, रामहेत, राजाराम, बेचूलाल और रामसमुझ सहित अन्य किसानों का कहना है कि बुवाई के महत्वपूर्ण समय में डीएपी खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में हलोर समिति के सचिव पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली से पहले उपलब्ध डीएपी खाद का वितरण किया जा चुका है। नई खेप के लिए मांग भेजी गई है। रैक आते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, कोटवा मोहम्मदाबाद समिति के सचिव रामशरन यादव ने बताया कि विभाग को खाद की मांग भेज दी गई है। आपूर्ति होते ही किसानों को खाद वितरित की जाएगी।
