मारपीट कर युवक को किया लहूलुहान, इलाज के बाद घर लौटने पर फिर मिली जान से मारने की धमकी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे केड़ावा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने एक युवक के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए ईंट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और गले में गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी बैजनाथ पुत्र बुधई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 1 नवंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे गांव के ही ललई पुत्र बुधई, अशोक, मनीष और ललई की पत्नी कैलाश उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए ईंट व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में उन्हें सिर और गले में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से चले गए।घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

पीड़ित का चार दिनों तक इलाज चला। आरोप है कि घर लौटने के बाद से ही विपक्षी पक्ष के लोग दोबारा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।मामले में 13 नवंबर को महराजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक रजत वर्मा को जांच सौंपी है।

Related posts