धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर
सहारनपुर। संयुक्त व्यापार संघ की बैठक अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई बेहताशा वृद्धि का विरोध किया गया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि यदि टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली गई।

तो 15 अप्रैल को व्यापारी नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।उन्होंने कहा कि सहारनपुर में सुविधाओं का अभाव है, फिर भी टैक्स दरें हरियाणा और उत्तराखंड से अधिक हैं। चौकी सराय में आयोजित बैठक में भी भारी टैक्स वृद्धि और अधूरी स्मार्ट सिटी योजनाओं पर नाराजगी जताई गई।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि नगर निगम अपनी नीति नहीं बदलेगा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
