धारा लक्ष्य समाचार पत्र
मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र बीडीओ सिरौलीगौसपुर के माध्यम से भिजवाया गया।
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार रावत की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्यमंत्री उ०प्र० को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर के माध्यम से भिजवाया गया है।
खण्ड विकास अधिकारी अदिती श्रीवास्तव को सौंपे गए पांच सूत्रीय मांग पत्र में कहा गया है कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा 10 वर्षों से ग्राम समाज,परती बंजर,आदि जमीनों पर 122बी4 एफ के तहत राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, नायब तहसीलदार आदि की रिपोर्ट पर अनुसूचित जाति के लोगों को कब्जे के आधार पर उपर्युक्त भूमि क़ब्ज़े दार का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा दिया जाता था जिसे पूर्व वर्ती सरकार ने खत्म कर दिया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों के हितार्थ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपरोक्त 122 बी 4 एफ को पुनः बहाल कर लागू करवा कर अनुसूचित जाति के परिवारों को योजना में लाभन्वित करायें।
सिरौलीगौसपुर गांव अन्त्येष्टि स्थल न होने के कारण गरीब भूमि हीन लोगों को अन्तिम संस्कार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अन्त्येष्टि स्थल बनवाया जाए। शारदा सहायक समान्तर नहर दरियाबाद ब्रांच नहरें रेगुलर चलाई जांय। किसानों के नलकूपों पर विजली विभाग स्मार्ट मीटर लगवायें जांय।जनपद के सभी विकास खण्डों में माह नवम्बर से अब तक मनरेगा की मजदूरी मजदूरों के खातों में नहीं भेजी गई है।
जिसे प्राथमिकता के आधार पर भिजवाया जाय। बैठक में महिला अध्यक्ष चम्पा देवी, ब्लाक प्रभारी शिवराज रावत,लल्लन वर्मा, रामकृपाल, रामतीरथ सूरज वर्मा, दिलीप कुमार साहेब लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिरौलीगौसपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार रावत की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य मंत्री उ0प्र0 को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र खंण्ड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर के माध्यम से भिजवाया गया है।
खंण्ड विकास अधिकारी अदिती श्रीवास्तव को सौंपे गए पांच सूत्रीय मांग पत्र में कहा गया है कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा 10 वर्षों से ग्राम समाज,परती बंजर,आदि जमीनों पर 122 बी 4 एफ के तहत राजस्व निरीक्षक, लेखपाल,नायब तहसीलदार आदि की रिपोर्ट पर अनुसूचित जाति के लोगों को कब्जे के आधार पर उपर्युक्त भूमि क़ब्ज़े दार का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा दिया जाता था जिसे पूर्व वर्ती सरकार ने खत्म कर दिया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों के हितार्थ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपरोक्त 122 बी 4 एफ को पुनः बहाल कर लागू करवा कर अनुसूचित जाति के परिवारों को योजना में लाभन्वित करायें।
सिरौलीगौसपुर गांव अन्त्येष्टि स्थल न होने के कारण गरीब भूमि हीन लोगों को अन्तिम संस्कार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अन्त्येष्टि स्थल बनवाया जाए। शारदा सहायक समान्तर नहर दरियाबाद ब्रांच नहरें रेगुलर चलाई जांय। किसानों के नलकूपों पर विजली विभाग स्मार्ट मीटर लगवायें जांय।जनपद के सभी विकास खण्डों में माह नवम्बर से अब तक मनरेगा की मजदूरी मजदूरों के खातों में नहीं भेजी गई है।जिसे प्राथमिकता के आधार पर भिजवाया जाय। बैठक में महिला अध्यक्ष चम्पा देवी, ब्लाक प्रभारी शिवराज रावत,लल्लन वर्मा, रामकृपाल, रामतीरथ सूरज वर्मा, दिलीप कुमार साहेब लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

