चप्पे-चप्पे पर की गई जांच पुलिस ने खंगाला परिसर, मचा हड़कम्प!
धारा लक्ष्य समाचार
बाराबंकी (अब्दुल मुईद)। जिला मुख्यालय पर उस समय हड़कम्प मच गया जब कार्यालय के अधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, बम स्क्वायड और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गई, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने डीएम आफिस के सामने स्थित अधिवक्ता चेम्बर की भी सघन जांच की, कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद दिखे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार दोपहर कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश आया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, बम स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। डीएम कार्यालय की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने डीएम ऑफिस के सामने स्थित अधिवक्ता चेंबर की भी जांच की। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वे खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे।
गहन छानबीन के बाद सूचना फर्जी निकलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह धमकी है या शरारत यहा फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है अब पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जाँच कर रही है। जिलाधिकारी कार्यालय जिले का सबसे सुरक्षित और संवेदनशील स्थल माना जाता है। इस घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, तो वही आम लोगों में चर्चा का केन्द्र बन गई उक्त घटना।

