पुलिस द्वारा, कब्जेदारी को लेकर गोली चलाने की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेन्सी बन्दूक व खोखा कारतूस बरामद

धारा लक्ष्य समाचार अन्तिम सिंह

लखीमपुर (खीरी)।17 अप्रैल पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा आज बृहस्पतिवार को सम्बन्धित अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र गुप्ता को घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाइसेन्सी बन्दूक व 02 खोखा कारतूस बरामद कर ग्राम बुढनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली सदर पर धारा 30 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

घटना का विवरण

दिनाँक 15.04.2025 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सफीपुर के मजरा कटईपुरवा स्थित जमीन गाटा संख्या 371 करीब 19 मीटर चौडा चकमार्ग रास्ता है जिसमें मौके पर वर्तमान में करीब 14 मीटर जमीन पर ग्रामवासी झोपडी, कच्चा मकान, पक्की सरकारी कॉलोनी बनाकर अवासित हैं तथा शेष करीब 05 मीटर चौडा कच्चा रास्ता है।

उक्त विवादित चकमार्ग के पीछे गाटा संख्या 327 स्थित है। उपरोक्त गाटा संख्या 371 चकमार्ग रास्ता पर कब्जेदारी को लेकर लाइसेन्सी बन्दूक से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था, जिसमें तरन्नुम, अहद, मंजू घायल हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी बब्लू उर्फ बग्गल पुत्र मुबारक निवासी कटुईपुरवा मजरा सफीपुर थाना कोतवाली सदर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना बावत विपक्षीगण द्वारा गालिया देकर एवं जान से मारने की नीयत से मंजू पत्नी हजारी के ऊपर अपनी बन्दूक से फायर कर देने, जिससे वादी की पत्नी तरन्नुम एवं पुत्री जोया व पुत्र अहद के घायल हो जाने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दिया गया।

 

तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 15.04.2025 को सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी मो. शास्त्रीनगर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को आज थाना पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद बन्दूक लाइसेन्सी व 02 अदद खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. दीपक तिवारी,

हे.का. अम्बरीष भट्ट,हे.का. अनिल कुमार,का. गौरव कुमार मैजूद रहे।

Related posts