अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश–अरविंद पंडित

धारा लक्ष्य समाचार (बस्ती मण्डल) संवाददाता अमरमणि मिश्रा

बस्ती–आज सर्व ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित ने स्वत: संज्ञान लेते हुए निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा समस्त ब्राह्मण समाज के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा भारत के संविधान के अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी का फायदा उठाते हुए कुछ लोग जहां-तहां अन्य जाति व समाज को टारगेट करके अपमानित करने का कार्य करने लगे हैं यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है ।

अतः हम भारत के सेंसर बोर्ड से यह अपेक्षा करते हैं की अनुराग कश्यप के द्वारा बनाई जाने वाली फिल्मो का संज्ञान लेकर यह सुनिश्चित करने का कार्य करें की इस तरीके की फिल्में, पटकथा समाज में आपसी भाईचारे को खत्म करके ,नफरत की खाई को बढ़ाने का कार्य क्यों कर रही है साथ ही सेंसर बोर्ड इस तरह की फिल्मों को प्रतिबंधित करने का कार्य करें ।

और मैं समस्त ब्राह्मण समाज से कहता हूं इस तरीके के विकृत मानसिकता के नर पशुओं का सामाजिक बहिष्कार एवं ठीक इलाज अवश्य होना चाहिए संगठन, अनुराग कश्यप के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई को अमल में लाने का कार्य करेगा!

Related posts