माता पिता का गर्व से सीना हुआ गदगद
राजकुमार सैनी धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर। दो सगी बहनों ने स्कूल में टॉपर कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया। पिता का भी अपनी दोनों पुत्रियों के टॉपर होने पर सीना चौड़ा हुआ। वही स्कूल स्टाफ़ व गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पुत्रियों को आशीर्वाद दिया।
शनिवार के दिन ग्राम सिकरोडा गांव की बेटियों ने गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयशा राव ने इंटर क्लास में 500 अंक में से 429 अंक प्राप्त कर क्लास व स्कूल में टॉप किया वही आयशा की छोटी बहन उरूज हाईस्कूल में क्लास में व स्कूल में 500 अंक से 430 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियां आयशा राव व उरूज राव पुत्री राव शाहिद ग्राम सिकरोडा की रहने वाली है।
गांव के ही आदर्श राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। शनिवार के दिन दोनों सगी बहनों ने स्कूल में टॉप कर स्कूल टीचरों का जहा मान बढ़ाया है वही अपने माता पिता व रिश्तेदारों का भी सर फर्क से उचा किया है। स्कूल टीचरों से लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

