बाराबंकी यूपी । शहर में नियमों को दर-किनार कर फर्राटा भरने वाले ई रिक्शा- ऑटो पर अंकुश लगाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही जारी हैद्य इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी, बिना फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेन्स, नाबालिगो द्वारा संचालन समेत सामग्री ढोने वाले ई रिक्शा को जब्त किया गयाद्य।
आज सोमवार को शहर के व्यस्तम पल्हरी चौराहे पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, क्षेत्राधिकारी आलोक पाठक की संयुक्त टीम ने ओवरलोड, बिना पंजीकरण, फिटनेस के संचालन करते मिलने पर 10 ई-रिक्शा को थाना मंड़ी मे बंद किया। तथा अन्य अभियोगो में 5 ई-रिक्शा के चालान किये। इस दौरान यातायात प्रभारी रामयतन यादव समेत परिवहन एवं यातायात स्टाफ मौजूद रहा।

