बागपत: नाली का पानी के निकासी न होने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में हो रही असुविधा फैल रही बीमारी जाने कैसे बागपत

बडोत संवाददाता ्बडोत तहसील क्षेत्र के कोताना मन्‍नीराम बालिका हायर सेकेन्‍ड्री स्‍कूल है जिसके रास्‍ते पर पानी की निकासी न होने के कारण पूरा कीचड रास्‍ते के बीच में आ जाता है जिस कारण आय दिन बच्‍चे स्‍कूल जाते समय गिर जाने से उनकी ड्रे्स खराब हो जाती है जिसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव कोताना से की गयी किन्‍तु उक्‍त समस्‍या का कोई समाधान नही हो पा रहा है। वर्तमान में इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी मनीष कुमार यादव, बडौत व खण्‍ड विकास अधिकारी बडौत से की गई । है।

बीच सड़क पर हुआ जल भराव राहगीरों को समस्या

ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम में साफ सफाई का कोई कार्य नही किया जा रहा है जिससे रास्‍तो पर पानी की निकासी ठीक प्रकार से नही होती है। इस मामले को लेकर पंचायत सचिव को कई बार अवगत कराया गया मगर आज तक भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया।

इस कीचड़ में चलने से बच्चों की कई बार ड्रेस भी गंदी हो गई स्कूल संचालकों ने बच्चों को वापस घर भेज कर ड्रेस चेंज करने का कार्य किया इस मौके पर मनीराम पब्लिक स्कूल के शिक्षकों छात्र-छात्राओं ने रोष प्रकट किया है जल्दी साफ सफाई अभियान चलाने कीचड़ साफ करने की मांग की गई है

Related posts