धारा लक्ष्य समाचार
सिंगाही लखीमपुर (खीरी)।नगर पंचायत सिंगाही के मोहल्ला झाला वार्ड नंबर 2 निवासी फरदीन अहमद ने भारतीय सेना में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है फरदीन का चयन सेना की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग EME शाखा में हुआ है जो सेना के तकनीकी उपकरणों के रख रखाव और मरम्मत का कार्य करती है


फरदीन को 28 मार्च को सेना के ईएमई सेंटर में चयन पत्र प्राप्त हुआ उनकी इस शानदार उपलब्धि से नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला मंगलवार को उन्हें भोपाल मध्यप्रदेश स्थित ट्रेनिंग सेंटर के लिए दुआओं और फूल मालाओं के साथ रवाना किया गया फरदीन के पिता कुतुबुद्दीन एक दैनिक मजदूर हैं सीमित संसाधनों के बावजूद फरदीन ने हार नहीं मानी और कठोर परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया।
उन्होंने प्राथमिक शिक्षा मदरसा अंजुमन इस्लामिया से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज से पूरी कीअपनी सफलता पर फरदीन ने कहा देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है यह मेरा बचपन का सपना था जो आज साकार हुआ है इसका श्रेय मैं अपने माता पिता परिवार और शिक्षकों को देता हूं फरदीन के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम नसरत अली इनायत अली आजम हुसैन अल्वी इस्तियाक अली हकीमुल्ला खां इम्तियाज अली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
