धारा लक्ष्य समाचार (बस्ती मण्डल) संवाददाता अमरमणि मिश्रा
बस्ती–जनपद बस्ती में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में दिनांक 22/23.04.25 की रात्रि में थाना वाल्टरगंज पुलिस व SOG टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में अजय चौहान पुत्र रामभवन चौहान निवासी ग्राम ठड़िअवना थाना गौर जनपद बस्ती उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया!

पूछताछ में मिली जानकारी में अजय चौहान उपरोक्त रुपया 50,000 का इनामिया वांछित, तथा चोरी एवं झपट्टेमारी से सम्बन्धित 08 अभियोंगों में अभियुक्त की संलिप्तता पायी गयी! अभियुक्त की निशानदेही पर माल की बरामदगी की जा रही थी, इसी दौरान अभियुक्त उपरोक्त की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा जब बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास ग्राम सभा बेलहरा में एक बैग मे छिपाये गये माल को बरामद किया जा रहा था।
तो अभियुक्त द्वारा पूर्व से बैग मे छिपाये तमंचे को निकालकर अचानक पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, पुलिस बल द्वारा तत्काल जवाबी कार्यवाही की गई जिसमे उक्त इनामियां अभियुक्त अजय चौहान के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया!

अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर 02 जिंदा 01 खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, ज्वैलरी, नगद 39,000 रुपए एवं घटना मे प्रयोग मोटर साइकिल बरामद कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है! आपको बताते चले अभियुक्त की निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी शिव प्रसाद पुत्र शिवनारायन निवासी गौर बाजार थाना गौर जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया जो चोरी का माल खरीदने का कार्य करता था!
ये भी पढ़ें …….
सम्पूर्ण प्रकरण मे नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है! गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 86/2025 धारा 109(1), 317(2),317(5), BNS व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास आपलोगों को जान कर हैरानी होगी कि जो इस प्रकार है मु0अ0सं0 269/2024 धारा 304(2) BNS थाना वाल्टरगंज, मु0अ0सं0 70/25 धारा 304(2) BNS थाना वाल्टरगंज, मु0अ0सं0 84/25 धारा 304(2) BNS थाना वाल्टरगंज, मु0अ0सं0 04/25 धारा 303(2) BNS थाना गौर, मु0अ0सं0 07/25 धारा 303(2) BNS थाना गौर जनपद बस्ती,
मु0अ0सं0- 51/25 धारा- 304(2) BNS थाना गौर, मु0अ0सं0 52/25 धारा 304(2) BNS थाना गौर, मु0अ0सं0 86/2025 धारा 109(1), 317(2),317(5), BNS व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल है.
अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी, SOG प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह, उ0नि0 गोपाल यादव, हे0कां0 उमेश यादव,कां0 हरिशंकर यादव, का0 अनिरुद्ध कुमार थाना वाल्टरगंज, हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 इरसाद खान,हे0कां0 रमेश यादव, का0 शिवम यादव, का0 चन्दन कुमार SOG टीम जनपद बस्ती शामिल रहें! गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है!
